मोतिहारी शहर से भी लोग करेंगे हवाई यात्रा:सम्राट चौधरी 

मोतिहारी शहर से भी लोग करेंगे हवाई यात्रा:सम्राट चौधरी 
Facebook WhatsApp

-अपराधियों को नेपाल की तराई में जगह लेने की दी नसीहत

-तीन दिवसीय कृषि मेले का किया उद्घाटन

– नये वित्तीय वर्ष में मोतिहारी चकिया चीनी मिल आरंभ करने की घोषणा

मोतिहारी/पीपराकोठी। मोतिहारी शहर में हवाई अड्डा चालू होगी। इससे संबंधित सभी रिपोर्ट जिलाधिकारी से मांगी गई है, ताकि बहुत जल्द मोतिहारी में हवाई अड्डा का निर्माण कार्य आरंभ हो सके। आने वाले दिनों में जिला मुख्यालय से भी लोग हवाई यात्रा कर सकेंगे। ये बातें बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कही। वे शनिवार को पीपराकोठी कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित कृषि मेले में किसानों को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने चीर प्रतीक्षित मोतिहारी और चकिया चीनी मिल को इसी वर्ष से आरंभ करने की बात कही। कहा कि किसानों का हित मोदी सरकार की प्रथम प्राथमिकता है। अपराधियों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे नेपाल की तराई में चले जाएं, नहीं तो उनको धरती छोड़ना पड़ेगा। कहा कि 40 से 50 करोड़ रुपए की लागत से सभी जगह बाजार समिति बनाने का कार्य चल रहा है। बिहार में पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए किसानों को दो गाय खरीदने के लिए फाइनेंस किये जा रहें हैं।

कहा कि उद्योग लगाने के लिए इंसेंटिव और जमीन तक उपलब्ध कराया जाएगा। गोरखपुर से सिलीगुड़ी तक बनने वाली फोर लेन सड़क को अब सिक्स लेन बनाने के लिए केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मांग  की गई है। मोतिहारी से रक्सौल तक फोर लेन का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू  होगा।

कहा कि लोगों के अबतक के जितने बिजली बिल बकाया है, उसका सूद माफ कर दिया गया है।  बिहार के एक करोड़ सत्रह लाख लोगों के घर का बिजली बिल माफ है। जब बिहार और झारखंड एक था तो झारखंड क्षेत्र से 87 फीसद और बिहार वाले क्षेत्र से 13 फीसद राजस्व की प्राप्ति होती थी। आज हम वहां पहुंच गए हैं जहां बिहार की बजट झारखंड से अधिक है।  झारखंड का बजट 1.56 लाख करोड़ का है, वहीं बिहार का बजट 3.17 लाख करोड़ का है। उन्होने कहा कि जिन जीविका दीदियों के के खाते में दस हजार की राशि नहीं गई है, उनके देने के एक माह अंदर उनके खाते में राशि भेजी जाएगी।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page