ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को मिलेगी कम्प्यूटर का ज्ञान :रवि त्रिपाठी

ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को मिलेगी कम्प्यूटर का ज्ञान :रवि त्रिपाठी
Facebook WhatsApp

-समाजसेवी ने विद्यालय में दिया कंप्यूटर 

संग्रामपुर।  प्रखण्ड के दमड़ी अशर्फी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में इजरा उपाध्याय टोला गांव निवासी दिनेश उपाध्याय के सौजन्य से विद्यालय में दो कंप्यूटर प्रदान किया गया। वे इस विद्यालय के पूर्व में छात्र रहे हैं अभी अमेरिका के कैलिफोर्निया में रहते है । ग्रामीण परिवेश में बच्चों को कंप्यूटर से पढ़ने व चलाने का जानकारी मिलना अति महत्वपूर्ण है। कम्प्यूटर को देख बच्चे काफी उत्साहित दिखे।

उन्होंने उक्त विद्यालय में पढ़ाई कर रहे छात्रों से लगाव के कारण ई लाइब्रेरी में आधुनिक कम्प्यूटर लगाने का जो वादा किया था उसे पूर्ण किया।समाजसेवी वरीय पत्रकार सह भाजपा नेता रवि त्रिपाठी के प्रयास से बुधवार को उक्त विद्यालय के प्रधानाचार्य हरिनाथ प्रसाद  शिक्षकों व बच्चों की उपस्थिति में दो कंप्यूटर सहित सभी उपकरण दान स्वरूप दिया गया।

जानकारी देते हुए भाजपा नेता त्रिपाठी ने बताया कि  दिनेश उपाध्याय के द्वारा पूर्व में बच्चों से उक्त विद्यालय में कंप्यूटर उपकरण लगाने का वादा किया गया था, जो आज पूरा किया गया है। वही पूर्व प्रमुख सोमेश्वर नाथ उर्फ बीनू तिवारी ने कहा कि कंप्यूटर लग जाने से ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को आधुनिक शिक्षा ग्रहण करने में काफी सुविधा होगी। मौके पर समाजसेवी मोटर तिवारी, विद्यालय के शिक्षक आनंद कुमार, रोहन कुमार पांडेय, संगीत शिक्षिका सहित सभी छात्र-छात्र उपस्थित थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page