डुमरा चंवर में शराब भट्ठी ध्वस्त,सौ लीटर देशी शराब जब्त
कोटवा। थाना क्षेत्र का डुमरा चवर देशी चुलाई शराब बनाने वालो का हब बनता जा रहा है। वही पुलिस भी उक्त इलाके पर अपनी लगातार पैनी नजर रख रही है। इस कड़ी में गुप्त सूचना के आधार पर कोटवा पुलिस ने थानाध्यक्ष करण सिंह के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने डुमरा चंवर में रेड कर एक शराब भट्टी को ध्वस्त करते हुए लगभग 100 लीटर देसी जुलाई शराब जप्त किया है।
इसके अलावा भारी मात्रा में अर्धनिर्मित शराब को विनष्ट करते हुए मौके से चूलाई शराब बनाने के कई बर्तन व सामग्री को जप्त किया है।मामले में कारोबारी को चिन्हित किया जा रहा है,जिसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
छापेमारी टीम में थाना अध्यक्ष के अलावें अपर थाना अध्यक्ष सूर्यकांत प्रसाद, सब इंस्पेक्टर मुकेश कुमार सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। बता दे कि हाल के दिनों में डुमरा चंवर में पुलिस की यह तीसरी बार छापेमारी हुई है। जिसमें शराब जब्त किया गया है।
हाल के दिनों में डुमरा चंवर का इलाका शराब के कारोबारियों का सेफ जोन बन गया है, ऐसे में जरूरत है पुलिस की लगातार और बड़ी कार्रवाई की, ताकि धंधेबाजों को इस क्षेत्र को छोड़कर भागना पड़े।

