बिहार मछली उत्पादन में बनेगा अग्रणी राज्य:मुख्यमंत्री

बिहार मछली उत्पादन में बनेगा अग्रणी राज्य:मुख्यमंत्री
Facebook WhatsApp

-सीएम ने मत्सय भवन का किया निरीक्षण

पटना।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को कहा कि बिहार को मत्स्य उत्पादन के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में हर संभव कोशिश की जा रही। मीठापुर स्थित मत्स्य भवन के निरीक्षण के क्रम में उन्होंने यह बात कही।निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने भवन के प्रथम तल पर स्थित कान्फ्रेंस हाल, डायरेक्टर चैम्बर, वर्क स्टेशन आदि का जायजा लिया। इसके पश्चात चतुर्थ तल पर पहुंचकर मुख्यमंत्री ने वहां उपलब्ध कराई गई सुविधाओं के संबंध में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि यथाशीघ्र मत्स्य एवं पशुपालन विभाग को इस नवनिर्मित मत्स्य विकास भवन में स्थानांतरित करें। इस भवन के प्रत्येक तल पर सुरक्षा के लिहाज से पर्याप्त ऊंचाई की रेलिंग की व्यवस्था भी सुनिश्चित कराएं। भवन में सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि मत्स्य पालकों को इसका लाभ मिले और बिहार मात्स्यिकी के क्षेत्र में प्रगति करे।

राज्य सरकार द्वारा कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन सहित विभिन्न क्षेत्रों के विकास के लिए हर जरूरी कार्य किये जा रहे हैं। कृषि रोड मैप के लागू होने से सब्जी, दूध, अंडा, मांस, फल सहित अन्य फसलों का उत्पादन बढ़ा है, जिससे किसानों को काफी लाभ मिल रहा है।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, सचिव कुमार रवि, डा. चन्द्रशेखर सिंह, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के सचिव शीर्षत कपिल अशोक, मत्स्य निदेशक तुषार सिंग्ला, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page