बिहार में अपराध-भ्रष्टाचार चरम पर, चुनावी वादे खोखले साबित हुए : प्रशांत किशोर

बिहार में अपराध-भ्रष्टाचार चरम पर, चुनावी वादे खोखले साबित हुए : प्रशांत किशोर
Facebook WhatsApp

बेतिया। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर अपनी बिहार नवनिर्माण यात्रा के दूसरे दिन सोमवार को पश्चिम चंपारण के बेतिया पहुंचे।इस दौरान उन्होंने आम जनता से सीधा संवाद किया और बिहार की मौजूदा राजनीतिक व प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े किए।

प्रशांत किशोर ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान जनता से बड़े-बड़े लोकलुभावन वादे किए गए थे, लेकिन सरकार बने अभी महज दो महीने ही हुए हैं और राज्य में अपराध तथा भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता को अब गंभीरता से यह समझने की जरूरत है कि जिन वादों के आधार पर उनसे वोट मांगा गया था, वे कितने खोखले और झूठे साबित हो रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार की प्राथमिकता जनता की समस्याओं का समाधान करना नहीं है, बल्कि किसी भी तरह सत्ता में बने रहना है। कानून-व्यवस्था, रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे बुनियादी मुद्दों पर सरकार पूरी तरह विफल साबित हो रही है।

प्रशांत किशोर ने कहा कि जन सुराज आंदोलन का उद्देश्य केवल सत्ता परिवर्तन नहीं, बल्कि व्यवस्था परिवर्तन है। उन्होंने कहा कि बिहार नवनिर्माण यात्रा के माध्यम से वे गांव-गांव और शहर-शहर जाकर जनता के बीच सच्चाई रखेंगे और लोगों को जागरूक करेंगे, ताकि बिहार को एक नई दिशा दी जा सके।

राष्ट्रीय राजनीति से जुड़े सवाल पर उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के पक्ष में समर्थन व्यक्त किया। प्रशांत किशोर ने कहा कि राहुल गांधी देश के प्रमुख विपक्षी नेता हैं और लोकतंत्र में उन्हें अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है। यदि उन्हें संसद में बोलने का अवसर नहीं दिया जाता है, तो कांग्रेस की ओर से इसका विरोध किया जाना स्वाभाविक और लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है।

उन्होंने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए सत्ता पक्ष के साथ-साथ विपक्ष की आवाज का सम्मान किया जाना जरूरी है। प्रशांत किशोर की इस यात्रा को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखा गया और बड़ी संख्या में लोग उनके संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page