दलित किशोरी ने फंदे से लटक कर की आत्महत्या
तुरकौलिया। थाना क्षेत्र के मथुरापुर कुशहर गांव में एक किशोरी ने गले मे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर पुलिस पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक किशोरी मोहन राम की पुत्री थी। घटना के समय मोहन व उनकी पत्नी घर से बाहर सरेह में मजदूरी करने गए थे। थानाध्यक्ष उमाशंकर मांझी ने बताया परिजन द्वारा आवेदन मिलने पर अग्रेतर कारवाई की जाएगी।

