मोतिहारी पुलिस ने की 16 किमी मैराथन दौड़ का आयोजन

मोतिहारी पुलिस ने की 16 किमी मैराथन दौड़ का आयोजन
Facebook WhatsApp

मोतिहारी।पुलिस ने रविवार को 16 किमी के मैराथन दौड़ का आयोजन किया। इसमें मोतिहारी पुलिस केंद्र में बुनियादी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे नवनियुक्त पुलिस कर्मियों को शारीरिक व मानसिक रुप से दक्ष बनाने के लिए 16 किमी मैराथन अभ्यास कराया गया।

इसमें बड़ी संख्या में प्रशिक्षु सिपाहियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मैराथन दौड़ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले प्रशिक्षु सिपाहियों को प्रोत्साहित किया गया। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि टॉप आनेवाला नवनियुक्त पुलिस कर्मी अंकित कुमार है। टॉप 10 नवनियुक्त पुलिस कर्मियों में अंकित कुमार, मुकेश कुमार, कुंदन कुमार, विक्की कुमार, सचिन कुमार, जितेंद्र कुमार, रोहित कुमार यादव,अजित कुमार रिंकू व दीपक कुमार शामिल हैं।

टॉप आनेवाले नवनियुक्त पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षु आईपीएस हेमंत कुमार ने मेडल देकर प्रोत्साहित किया। मैराथन का आयोजन प्रशिक्षु आईपीएस व प्रशिक्षु डीएसपी प्रियंका की देखरेख में आयोजित किया गया। वहीं मैराथन दौड़ में ईस्ट चंपारण लायंस क्लब के द्वारा सक्रिय रुप से पुलिस कर्मियों को नींबू पानी, फ्रूटी, पानी वितरित कर सेवा प्रदान की गई।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page