तकनीक व समर्पण के समन्वय से शिक्षा होगी बेहतर : डीपीओ

तकनीक व समर्पण के समन्वय से शिक्षा होगी बेहतर : डीपीओ
Facebook WhatsApp

-उत्कृष्ट कार्य के लिए 115 शिक्षक हुए सम्मानित

पूर्वी चंपारण। जिला मुख्यालय मोतिहारी शहर के छतौनी स्थित डायट सभागार में रविवार को टीबीटी- फेसबुक ग्रुप के तत्वावधान में शिक्षक सम्मान समारोह व शैक्षिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। अध्यक्षता संस्था की तिरहुत प्रमंडलीय अध्यक्ष अलका शुक्ला व उपाध्यक्ष माला सिन्हा ने की।

आगत अतिथियों का स्वागत जिलाध्यक्ष पूनम कुमारी ने किया। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि शिक्षा विभाग के डीपीओ नित्यम गौरव ने कहा कि वर्तमान दौर में तकनीक व समर्पण का समन्वय ही शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बना सकता है। वहीं डायट के उप प्रधानाचार्य संजय तिवारी ने शिक्षकों के इस सामूहिक प्रयास की सराहना करते हुए इस अकादमिक बेहतरी के लिए मील का पत्थर बताया।

इस क्रम में शिक्षा में नवाचार पर चर्चा की गई तथा 115 शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। मौके पर टीबीटी के संस्थापक डॉ० कुमार गौरव, वरीय शिक्षक नागेंद्र प्रसाद, कुणाल कुमार चौबे, मयंक जेमिनी , ममता पांडेय, मणि प्रियंका, शाहीन अंजुम, शंभू शंकर गोस्वामी, निम्मी श्रीवास्तव, नलिनी श्रीवास्तव, प्रज्ञा सिंह, अनामिका, राजेश पांडेय व ललित कुमार सिंह आदि मौजूद थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page