कोटवा में अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप के साथ एक गिरफ्तार
-इंपेरल ब्लू और 8 पीएम ब्रांड की शराब जब्त, माफियाओं में मचा हड़कंप
कोटवा। कोटवा में इन दिनों शराब माफियाओं के विरुद्ध स्थानीय पुलिस शामत बनी हुई है। एक के बाद एक लगातार शराब के धंधेबाजों पर पुलिस का एक्शन हो रहा है। इस कड़ी में गुरुवार को तकरीबन आधी रात को एसएचओ करण सिंह दलबल के साथ सूचना के आधार पर शराब माफिया के विरुद्ध रेड डाला।
पुलिस द्वारा की गई बड़ी कार्रवाई के दौरान कोटवा पंचायत के वार्ड नंबर 9 में भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया गया। जब्त शराब इम्पेरल ब्लू विस्की प्रति बोतल 375 एमएल का 576 बोतल एवं 8 पीएम का ब्लेंडर स्कॉच 180 एमएल का 39 पिस बरामद किया गया । जब्त शराब की कुल मात्रा 223 लीटर बताई गई है।
थानाध्यक्ष करण सिंह ने बताया है कि जप्त शराब पंजाब और उतर प्रदेश निर्मित है। वही हैरान करने वाली बात यह है कि जब्त की गई इंपेरल ब्लू शराब का बैच और मेकिंग डिटेल्स कुरेदा हुआ पाया गया है। ऐसे में कई सवाल उठ रहे है कि आखिर ऐसा क्यों है, इसमें क्या चालाकी की गई है और यह शराब कहा से उठाया गया है।
बहरहाल पुलिस भी इस मामले में कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। बताया गया है कि पुलिस ने छापेमारी करते हुए भुसौली और घर के नजदीक गन्ने के पुआल में छिपा कर रखा गया उक्त विदेशी शराब को खोज निकाला और कारोबारी को भी धर दबोचा। गिरफ्तार कारोबारी की पहचान कोटवा पंचायत के वार्ड नंबर 9 निवासी नवल राउत के रूप में हुई है।
पुलिस की जानकारी में इस शराब के सिंडिकेट में कुछ अन्य माफिया भी शामिल है जिनके विरुद्ध कारवाई जारी है। छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष के अलावे अपर थानाध्यक्ष सूर्यकांत प्रसाद, सब इंस्पेक्टर मुकेश कुमार , एस आई अरुण कुमार ,पीएसआई प्रभात प्रसाद ,डायल 112 टीम के अधिकारी अजय कुमार, चालक रूबास यादव सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

