चंपारण सांस्कृतिक महोत्सव समिति ने जिलाधिकारी को किया सम्मानित
– जिलाधिकारी को अंगवस्त्रम् मेमेंटो सहित पुष्पगुच्छ से नवाजा
-जिलाधिकारी ने चंपारण और बिहार को गौरवान्वित किया: डाॅ. चन्द्रलता
मोतिहारी। विगत लोकसभा चुनाव एवं पिछले बिहार विधानसभा चुनाव मे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर नये कीर्तिमान स्थापित करने वाले पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल को लगातार दूसरी बार राष्ट्रपति से सम्मानित होने से चंपारण एवं बिहार गौरवान्वित है।
विधानसभा चुनाव में निर्वाचन प्रक्रिया मे उत्कृष्ट तकनीक अनुप्रयोग के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान पर चयनित किए जाने के पश्चात् राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस ( 25 जनवरी 2026) के अवसर पर जिलाधिकारी के सम्मानित होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विख्यात चंपारण सांस्कृतिक महोत्सव समिति ने जिलाधिकारी के कार्यालय कक्ष मे उन्हें सम्मानित किया।
चंपारण सांस्कृतिक महोत्सव समिति की वर्किंग प्रेसिडेंट वरिष्ठ चिकित्सक डाॅ. चन्द्रलता झा के नेतृत्व मे समिति के वरीय पदाधिकारियो ने जिलाधिकारी को अंगवस्त्र, मेमेंटो एवं पुष्पगुच्छ प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया तथा उन्हें इस ऐतिहासिक कीर्ति के लिए अपनी शुभकामनाएं एवं बधाई दी। वहीं कहा कि जिलाधिकारी श्री जोरवाल ने पूरे चंपारण सहित बिहार को गौरवान्वित किया है। जिलाधिकारी श्री जोरवाल ने इस सम्मान के लिए चंपारण सांस्कृतिक महोत्सव समिति के प्रति आभार प्रकट किया। मौके पर महोत्सव समिति अन्य सदस्य मौजूद थे।

