एचडीएफसी बैंक एवं प्लान इंडिया के सहयोग से ग्रामीण क्षेत्र में होगा समग्र विकास:   श्यामलिका कृष्णा 

एचडीएफसी बैंक एवं प्लान इंडिया के सहयोग से ग्रामीण क्षेत्र में होगा समग्र विकास:   श्यामलिका कृष्णा 
Facebook WhatsApp


मोतिहारी। एचडीएफसी बैंक की ओर से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें एचडीएफसी बैंक (सीएसआर) की बिहार राज्य प्रबंधक सुश्री श्यामलिका कृष्णा, प्लान इंडिया संस्था के राज्य प्रबंधक संजीव कुमार एवं परियोजना प्रबंधक नरेंद्र कुमार ने भाग लिया। इस बैठक में पूर्वी चंपारण जिले में एचडीएफसी बैंक के परिवर्तन कार्यक्रम के अंतर्गत प्लान इंडिया द्वारा क्रियान्वित समग्र ग्रामीण विकास परियोजना की गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा की गई।

सुश्री श्यामलिका कृष्णा ने परियोजना की प्रमुख गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि इसमें सौर ऊर्जा संचालित सामूहिक सिंचाई विकास समिति, सोलर स्ट्रीट लाइट, स्मार्ट स्कूल, लघु उद्यम विकास जैसी नवाचारी योजनाएं शामिल हैं। एचडीएफसी बैंक और प्लान इंडिया के सहयोग से अगले तीन वर्षों के दौरान चिरैया और पताही प्रखंड में समाज के गरीब तबके से आने वाले लोगों के कल्याण के लिए लगभग 14 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने इन नवाचारी एवं जनहितकारी पहलों की सराहना करते हुए परियोजना की गतिविधियों के सफल क्रियान्वयन हेतु हर संभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि यह परियोजना  ग्रामीण क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page