डीएम ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया
मोतिहारी। बापू की कर्मभूमि पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल सहित गांधीवादी लोगों ने मोतिहारी स्थित गांधी संग्रहालय में स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर जिला प्रशासन के अन्य पदाधिकारी सहित कई गणमान्य सहित संग्रहालय के कर्मी उपस्थित थे।

