नशीला कफ सिरप के साथ दो गिरफ्तार

नशीला कफ सिरप के साथ दो गिरफ्तार
Facebook WhatsApp


मोतिहारी/रक्सौल। हरैया थाना पुलिस मे नशीला कफ सिरप के साथ दो लोगो को पकड़ा है। मिली जानकारी के अनुसार पकड़े गये दोनो व्यक्ति मोटरसाइकल से नेपाल की ओर नशीली कफ डिलेवरी देने जा रहे थे। हरैया थानाध्यक्ष किशन पासवान ने बताया कि हरैया थानांतर्गत डंकन की तरफ जाने वाली रोड में पीपल पेड़ के पास एक मोटरसाइकिल से 2 व्यक्ति को पकड़ कर तलाशी लिया गया। जिनके पास से 20 बोतल नशीला कफ सिरप बरामद किया गया। पकड़े गये दोनो की पहचान उत्तम गिरी पिता स्वर्ग दीपक गिरी, अमर पटेल पिता कृष्ण प्रसाद पटेल दोनों साकिन तुमरिया टोला के रूप में हुई है। दोनो के विरूद्ध कार्ड दर्ज कर अग्रतर हरैया ने 20बोतल नशीला कफ सिरफ के साथ डिलेवरी करने के दरम्यान गिरफ्तार कर अग्रिम कारवाई की गई है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page