मदर डेयरी के आउटलेट का पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने किया उद्घाटन
मोतिहारी।शहर के कचहरी चौक स्थित दुर्गा मंदिर के समीप मंगलवार को सांसद राधामोहन सिंह ने मदर डेयरी के आउटलेट का उद्घटान किया।इस अवसर पर सांसद श्री सिंह ने कहा कि मदर डेयरी अपने उत्पादों को शुद्धता के लिए प्रसिद्ध है। इसके आउटलेट से मदर डेयरी के दूध, दही, छाछ, राबड़ी, कुल्फी, घी, पनीर, आइसक्रीम आदि जीएसटी नेक्स्ट जेन के तहत निर्धारित रेट पर उपलब्ध रहेंगे। मदर डेयरी का स्लोगन है “माँ जैसी” और इसके उत्पादों पर आप ऐसा ही विश्वास कर सकते हैं। पिछले दिनों चरखा पार्क के निकट इसके आउटलेट का उद्घटान हुआ। मोतिहारी शहर में ऐसे दस आउटलेट शीघ्र उद्घाटित होंगे।मौके पर भाजपा नेता अखिलेश सिंह,मनोज पासवान, गुलरेज शहजाद, सुधांशु रंजन, सुदीप कुमार सहित मदर डेयरी के पदाधिकारी एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

