होमियोपैथ मे है असाध्य रोगो का इलाज:पूर्व मंत्री

होमियोपैथ मे है असाध्य रोगो का इलाज:पूर्व मंत्री
Facebook WhatsApp


पूर्व मंत्री ने किया हरसिद्धि के गायघाट चौक पर जनता होमियों क्लिनिक का उद्घाटन

मोतिहारी। असाध्य रोग का इलाज होमियों पैथ मे है। कम खर्च मे बेहतर इलाज इस पैथ से किया जाता है। उक्त बातें पूर्व मंत्री कृष्णनंदन पासवान ने कही। बुधवार को हरसिद्धि के गायघाट चौक पर एक होमियोपैथिक क्लिनिक के उद्घाटन के बाद पूर्व मंत्री सह हरसिद्धि विधायक श्री पासवान ने कहा कि होमियोपैथ को बढ़ावा देने के लिए सीएम नीतीश कुमार सरकारी चिकित्सक के रूप मे बहाली कर रहे है।

बहाल होमियोपैथिक चिकित्सक सरकारी अस्पताल मे मरीजों का इलाज कर रहे है। उन्होंने कहा कि डॉ अंजलि कुमारी इस इलाके के गरीबो का इलाज करने मे मदद करेगी। मौके पर क्लिनिक के व्यवस्थापक अवधेश सिंह कुशवाहा व रामाकांत पाण्डेय ने पूर्व मंत्री श्री पासवान व भाजपा के वरीय नेता दीपक शर्मा को अंगवस्त्र ओढ़ाकर स्वागत किया।

मौके पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष महेन्द्र साहनी, महामंत्री राहुल कुमार तिवारी, चिकित्सक डॉ शशिभूषण सिंह, पूर्व सरपंच ललन सिंह, रिटायर्ड सौनिक रामश्रेय साहनी, रिटायर्ड अमीन रामकृपाल सिंह, अशोक सिंह सहित अन्य थे।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page