77वें गणतंत्र दिवस पर जिले भर में शान से लहराया तिरंगा

77वें गणतंत्र दिवस पर जिले भर में शान से लहराया तिरंगा
Facebook WhatsApp

पूर्वी चंपारण। जिले में 77वां गणतंत्र दिवस जगह-जगह समारोहपूर्वक मनाया गया।समाहरणालय परिसर में स्थित बाबा साहेब भीमराव अम्बेदकर के मूर्ति पर पुष्प अर्पित करने के बाद जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने मुख्य भवन के सामने झंडोत्तोलन किया। पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने अपने कार्यालय में झंडोत्तोलन किया।इसके साथ ही पुलिस लाइन में आयोजित भव्य परेड समारोह के बीच झंडोत्तोलन किया।

पुलिस लाइन में झंडोत्तोलन के पश्चात पुलिसिंग के कार्य में उल्लेखनीय सेवा के लिए पुलिस पदाधिकारियों को डीएम सौरभ जोरवाल व पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

सदर अनुमंडल कार्यालय में अनुमंडल पदाधिकारी निशांत सिहारा ने झंडोत्तोलन किया।

जिला परिषद कार्यालय में जिला परिषद अध्यक्षा ममता राय के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया

मोतिहारी नगर निगम कार्यालय में मेयर प्रीति कुमारी के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया।

सिकरहना प्रतिनिधि के अनुसार:
अनुमडल कार्यालय में एसडीओ, अनुमंडल पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय में डीएसपी सिकरहना एवं विभन्न विभागों के वरीय अधिकारी सहित प्रधान शिक्षको ने अपने-अपने विभाग में झंड़ोतोलन किया। वहीं बनकटवा प्रखंड क्षेत्र में सभी सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में गणतंत्र दिवस को झंडोतोलन किया गया। प्रखण्ड कार्यालय में प्रखंड प्रमुख निधि यादव, सीएचसी में डॉ. रामनरेश कुमार, डॉ. आशुतोष कुमार, कृषि कार्यालय में बीईओ रामकुमार पासवान, मनरेगा कार्यालय में आरो सम्राट कुमार, जेई बिमल भारतेन्दु, जितना थाने में थानाध्यक्ष सुधीर कुमार, जदयू कार्यालय मे जदयू अध्यक्ष   उमाकांत प्रसाद, राजद कार्यालय में पूर्व विधायक डॉ. शमीम अहमद तथा पंचायत भवन में एक दिन की प्रस्तावित सरपंच अंगिता कुमारी ने  झंडोतोलन किया। हरसिद्धि प्रतिनिधि के अनुसार:
प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड प्रमुख जानकी देवी, थाना परिसर में थाना अध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी ऋषभ कुमार,  पशु चिकित्सालय  में चिकित्सा प्रभारी डाॅ. मुकेश कुमार,  स्वास्थ्य केंद्र में  डॉ. सुनील कुमार, महावीर रामेश्वर इंटर कॉलेज में  पूर्व जिला पार्षद अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, रामेश्वर महावीर इवनिंग डिग्री कॉलेज में सचिव कृष्णार्जुन कुशवाहा, पीएम श्री गांधी माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक ताहिर हुसैन, रामलाल सोनालाल माध्यमिक विद्यालय में भूमि उत्तर पुत्र भोले शंकर गुप्ता, हरसिद्धि पंचायत भवन पर मुखिया कलावती देवी, चंपारण बैंक्विट परिसर में ई. राकेश कुमार गुप्ता तिरंगा फहराया।  
रक्सौल प्रतिनिधि के अनुसार:
नगर परिषद क्षेत्र स्थित सीमा शुल्क कार्यालय के प्रांगण में सौ फीट का तिरंगा  फहराया गया। इसके पूर्व   पश्चिमी चम्पारण सांसद डॉ संजय जयसवाल, स्थानीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा तथा कार्यवाहक सभापति पुष्पा देवी ने संयुक्त रूप से उक्त स्थल का उद्घाटन वैदिक मंत्रों उच्चारण से किया। तत्पश्चात् सौ फीट ऊंचा तिरंगा झंडा को सलामी दिया गया।   सांसद डॉ  जयसवाल ने बताया कि भारत नेपाल सीमा को विकसित किया जा रहा हैं। ताकि भारत नेपाल आने जाने वाले लोगों को ऐसा अनुभव हो कि कोई आए तो उनको महसूस हो कि भारतीय सीमा में प्रवेश कर गए हो। मौके पर कस्टम सहायक आयुक्त राघवेंद्र साह, अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनीष आनंद, नप ईओ डॉ. मनीष कुमार, हरैया थानाध्यक्ष किशन कुमार पासवान, समाजसेवी राकेश कुमार कुशवाहा, सुरेश कुमार, मुकेश कुमार, दीपक कुमार, रंजीत कुमार श्रीवास्तव, जितेन्द्र दत्त, नगर प्रबंधक अभिनाश कुमार सहित आदि सैकड़ों लोग मौजूद थे।
तुरकौलिया प्रतिनधि के अनुसार: 77 वें  गणतंत्र दिवस के अवसर पर सरकारी व गैर सरकारी दफ्तरों सहित शिक्षण संस्थानों पर आन बान शान के साथ तिरंगा झंडा फहराया गया। जहां प्रखंड परिसर में प्रमुख विभा यादव, थाना प्रांगण में थानाध्यक्ष उमाशंकर मांझी, रघुनाथपुर  में थानाध्यक्ष अलका कुमारी, एतिहासिक नीम के पेड़ के निकट  मुखिया रामजन्म पासवान, सीएचसी   में   डॉ0 अर्जुन कुमार गुप्ता, गांधीघाट  में सीओ संतोष कुमार, राजा राम हाई स्कूल  में एचएम इरशाद अहमद,  तुरकौलिया पूर्वी के समाज सेवा सदन में मुखिया विनय कुमार,   माधोपुर मधुमालत पंचायत भवन  में मुखिया कुन्ती देवी ने झंड़ा फहराया।   इसके अतिरिक्त शहर से सटे मजुराहां स्थित महादलित बस्ती में जल संसाधन मंत्री विजय चैधरी के मौजूदगी में वयोवृद्ध बुजुर्ग सुखाराम जी, चरगाहां महादलित बस्ती में थानाध्यक्ष उमाशंकर मांझी, दारोगा कन्हैयालाल, दारोगा संतोष पटेल   ने संयुक्त रूप से तिरंगा लहराया एवं नन्हें मुन्हें बच्चो के बीच कॉपी, कलम और मिठाई  वितरण किया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page