पटना के गांधी मैदान में राज्यपाल ने फहराया तिरंगा
पटना। 77वां गणतंत्र दिवस राज्यभर में धुमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर अलग-अलग स्थानों पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। पटना के गांधी मैदान में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां ने झंडोत्तोलन किया। इससे पहले गवर्नर ने परेड का निरीक्षण किया। झंडोत्तोलन के बाद मार्च पास्ट शुरू हुआ। राज्यपाल द्वारा मार्च पास्ट को सलामी दी गई है।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कई मंत्री व अधिकारी मौजूद रहे। 77 वें गणतंत्र दिवस समारोह में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि अगले 5 साल में राज्य के एक करोड़ लोगों को नौकरी और रोजगार दिए जाएंगे। इसके पहले अभी तक 10 लाख को सरकारी नौकरी और 40 लाख लोगों को रोजगार उपलब्ध करा दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि 27 जिलों में जल्द ही मेडिकल कॉलेज का पूरा हो जाएगा। 2005 में राज्य में 6 मेडिकल कॉलेज थे। अब यह 12 हो गया है।

