नीट छात्रा मौत मामला:एफएसएल रिपोर्ट के बाद पटना पुलिस ने दो थानाध्यक्ष को किया निलंबित

नीट छात्रा मौत मामला:एफएसएल रिपोर्ट के बाद पटना पुलिस ने दो थानाध्यक्ष को किया निलंबित
Facebook WhatsApp

पटना। बिहार की राजधानी पटना में नीट की तैयारी कर रही जहानाबाद की एक छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म और बाद में उसकी मौत के मामले में बिहार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एफएसएल रिपोर्ट सामने आने के बाद पटना पुलिस ने लापरवाही बरतने के आरोप में दो पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।इन अधिकारियों में कदमकुआं थाने के अपर थानाध्यक्ष अवर निरीक्षक हेमंत झा और चित्रगुप्तनगर थाने की थानाध्यक्ष अवर निरीक्षक रोशनी कुमारी शामिल हैं। दोनों पर आरोप है कि सूचना मिलने के बावजूद उन्होंने समय पर उचित कार्रवाई नहीं की, जिससे शुरुआती जांच प्रभावित हुई।

पटना पुलिस के मुताबिक,कांड में सूचना संकलन और ससमय कार्रवाई में घोर विफलता सामने आई है। जिस कारण कांड की जांच के दौरान शुरुआती दिशा स्पष्ट नहीं हो पाई और जांच में देरी हुई। FSL रिपोर्ट आने के बाद जब तथ्यों की समीक्षा की गई, तो जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका पर सवालिया निशान लगा है।

उल्लेखनीय है,कि मामला पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल से जुड़ा है। जहां NEET की तैयारी कर रही एक छात्रा के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म हुआ और बाद में उसकी मौत हो गई। शुरुआती चरण में पुलिस ने मामले को संदिग्ध बताया था, जिससे परिवार और छात्रों में नाराजगी फैल गई।

घटना के बाद परिजनों और छात्रों ने पुलिस पर लीपापोती का आरोप लगाया कि समय रहते कार्रवाई होती तो सच्चाई जल्दी सामने आती। विरोध और दबाव बढ़ने के बाद उच्चाधिकारियों ने पूरे केस की दोबारा समीक्षा की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पटना पुलिस ने एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया है। SIT अब हर पहलुओं, चाहे वह घटनास्थल की स्थिति हो, कॉल डिटेल्स हों या मेडिकल और FSL रिपोर्ट के निष्कर्ष को लेकर जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि किसी भी सूरत में दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।मामले की जांच पूरी निष्पक्षता के साथ व तेजी से पूरी की जाएगी।

कब क्या-क्या हुआ

● 6 जनवरी : छात्रा बेहोशी की हालत में हॉस्टल में मिली थी। उसे पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया

● 7 जनवरी: दूसरे निजी अस्पताल में रेफर

● 8 जनवरी : छात्रा कोमा में चली गई

● 9 जनवरी : स्थिति में सुधार नहीं हुआ

● 10 जनवरी: आईसीयू में भर्ती छात्रा वेंटिलेटर पर रखी गई, बाद में दूसरे अस्पताल में रेफर

● 11 जनवरी : कंकड़बाग स्थित एक बड़े निजी अस्पताल में मौत

● 12 जनवरी : घटना के विरोध में कारगिल चौक पर प्रदर्शन

● 13 जनवरी : डीजीपी ने मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया

● 15 जनवरी : एसआईटी ने पीएमसीएच की पोस्टमार्टम रिपोर्ट को पटना एम्स भेजा

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page