सीकरीया फार्मेसी कॉलेज में नवनिर्मित ऑफिस का शुभारंभ
-मत्स्य आयोग के अध्यक्ष सहित भाजपा नेता ने श्रीकृष्णा के 24 अवतार के चित्र का विमोचन किया
मोतिहारी। बसंत पंचमी के अवसर पर भाजपा नेता यमुना सीकरीया की ओर से अपने सीकरीया फार्मेसी कॉलेज में सरस्वती पूजा उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मत्स्य आयोग के अध्यक्ष ललन चौधरी, उप महापौर डॉ. लालबाबू प्रसाद, भाजपा युवा नेता यमुना सीकरीया, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा अखिलेश सिंह भाजपा नेत्री डॉ. हिना चंद्र, प्राचार्य प्रीति दुबे सहित भारी संख्या में छात्र उपस्थित थे।
इस अवसर पर संयुक्त रूप से सभी अतिथियों ने फार्मेसी कॉलेज के नवनिर्मित ऑफिस का शुभारंभ किया तथा भगवान श्रीकृष्ण के 24 अवतार के चित्र का अनावरण किया एवं छात्रों के बीच मां सरस्वती की फोटो का वितरण किया गया। इस अवसर पर यमुना सीकरीया ने कहा की युवा पीढ़ी में संस्कार और संस्कृति की चेतना हो, इसलिए प्रत्येक नामांकन पर मेरे यहां मां सरस्वती की फोटो छात्रों को दी जाएगी।
ललन सहनी ने कहा की ऐसे कार्यक्रम से छात्रों में हमारे धर्म के प्रति जागरुकता आएगी। डॉ. प्रसाद ने कहा हमारा देश हर क्षेत्र में विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। डॉ. हिना चंद्रा ने कहा की ऐसे आयोजन सभी स्कूल कॉलेज में होना चाहिए। अखिलेश सिंह ने कहा कि सनातन संस्कृति के योगदान में यह कार्यक्रम एक मील का पत्थर साबित होगा। इस अवसर पर पंडित अमित राज के द्वारा पूजानोत्सव किया गया।

