सत्यदेव प्रसाद चौधरी स्मृति सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग का शुभारंभ

सत्यदेव प्रसाद चौधरी स्मृति सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग का शुभारंभ
Facebook WhatsApp


– न्यू स्टार क्रिकेट क्लब 68 रन से मैच जीता  
मोतिहारी। ईस्ट चंपारण डिस्टिक क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित सत्यदेव प्रसाद चौधरी स्मृति सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग ग्रुप ए का शुभारंभ हुआ।

उद्घाटन मैच न्यू स्टार क्रिकेट क्लब और स्टार ऑफ स्पोर्ट्स क्लब मोतिहारी के बीच खेला गया। न्यू स्टार टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी निर्धारित 35 ओवर में 184 रन 9 विकेट स्कोर बनाया, वहीं न्यू स्टार क्लब के बल्लेबाज सत्यम कुमार 55 रन और ईशान 38 रन बनाए। स्टार ऑफ स्पोर्ट्स क्लब की तरफ से गेंदबाज वैभव ने तीन विकेट और रवि जायसवाल ने एक विकेट लिया।

जवाब में खेलने उतरी स्टार ऑफ स्पोर्ट्स क्लब  के बल्लेबाज 26 ओवर में ही 116 रन पर सिमट गई। स्टार ऑफ स्पोर्ट्स क्लब के बल्लेबाज वैभव ने 35 रन और अक्षय कुमार ने 18 रन बनाए।न्यू स्टार की तरफ से गेंदबाज सत्यम 6 विकेट और रोहन कुमार 2 विकेट लिए इस मैच को न्यू स्टार क्रिकेट क्लब 68 रन से मैच को जीत लिया।

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सत्यम कुमार को अमरीश मिश्रा के द्वारा दिया, जिसके प्रायोजक एमएस स्पोर्ट्स, अरेराज है। मैच में अंपायर की भूमिका मोहम्मद तैयब और वेद प्रकाश और स्कोरर की भूमिका सुलभ कुमार थे।

मुख्य अतिथि नरकटिया विधायक विशाल कुमार विशेष अतिथि उप मेयर डॉ. लाल बाबू प्रसाद मौके पर उपस्थित थे। श्रीप्रकाश चौधरी, अमित कुमार सेन, विजय कुमार अजय कुमार, मनोज कनौजिया, हरप्रीत सिंह, अयाज अहमद, संत कुमार, कन्हैया प्रसाद,  रवि राज, अभिजीत कुमार उपस्थित रहे। इसकी जानकारी मधुरेन्द्र सिंह, लीग संयोजक ने मीडिया को दी।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page