जननायक कर्पूरी ठाकुर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण  

जननायक कर्पूरी ठाकुर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण  
Facebook WhatsApp


-अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मुक्ति मोर्चा के तत्वाधान में मनाई गई जयंती

मोतिहारी। भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती समारोह का आयोजन अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मुक्ति मोर्चा के तत्वाधान में कर्पूरी ठाकुर स्मृति उद्यान  नगर थाना के समीप में धूम धाम से मनाई गई। जिसकी अध्यक्षता मोर्चा के संस्थापक अध्यक्ष ब्रज किशोर ठाकुर ने किया। संचालन मो. सगीर आलम एवं अमरेंद्र सिंह ने किया। मौके पर उद्घाटनकर्ता विधायक प्रमोद कुमार नगर विधायक ने कहा कि रोड चौड़ी करने के समय कर्पूरी जी की प्रतिमा बीच चैराहे पर शिफ्ट कर दिया जाएगा।

एमएलसी डॉ. खालिद अनवर ने कहा कि समाजवाद की ताकत एवं गरीबों के उत्थान का मार्ग कर्पूरी ठाकुर जी बनाए। उनके जैसा व्यक्ति अब नहीं मिलेगा। मुख्य अतिथि राय सुंदरदेव शर्मा ने कहा कि कर्पूरी जी सभी वर्गों के नेता थे। आयोजक ब्रजकिशोर ठाकुर ने कहा कर्पूरी ठाकुर जैसा संत कभी नहीं हुआ था, न भविष्य में कोई होगा।

समारोह में उपस्थित कैप्टेन हामिद, ब्रजेश कु श्रीवास्तव, वसील अहमद खा, हीरा मुनि पासवान, सरफराज अहमद, सुनील भूषण ठाकुर, कुणाल पटेल, मो नुरैन अहमद, मुकेश कुशवाहा, संदीप ठाकुर, ललन ठाकुर, संजय ठाकुर, तफज्जुल हुसैन आदि सैकड़ों लोगों ने शामिल हुआ।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page