लाइसेंस के नियम पर विसर्जन करने वाले पूजा समिति होंगे सम्मानित

लाइसेंस के नियम पर विसर्जन करने वाले पूजा समिति होंगे सम्मानित
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। सरस्वती पूजा संपन्न होने के उपरांत कई जगह पूजा समितियों द्वारा लाइसेंस के शर्तों पर नियम संगत तरीके से प्रतिमा का विसर्जन किया जा रहा है। इस बीच सरस्वती पूजा के बाद प्रतिमा विसर्जन करने वाले पूजा समितियों को एसपी ने सम्मानित करने की घोषणा की है।

इस संबंध में एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया है कि कई जगह प्रतिमा विसर्जन को देखा जा रहा है ,जहां समितियां लाइसेंस के नियमों पर बिना डीजे या कोई भी भड़काऊ तेज साउंड के बिना पूरी नियमों के साथ प्रतिमा विसर्जन कर रहे है।

उन्होंने कहा है कि यह समाजिक स्तर पर भी अच्छी बात है कि युवा और छात्र पूरी तरह से कानून का पालन करने की दिशा में अग्रसर है। बताया गया है कि नियमानुकूल विसर्जन करने वाले समितियों को पुलिस कप्तान और कई जगह डीएसपी सम्मानित करेंगे। ऐसे में एसपी श्री प्रभात के इस पहल को सराहनीय बताया जा रहा है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page