वंचित एवं शोषित समाज के नेता थे जननायक कर्पूरी ठाकुरः मंत्री

वंचित एवं शोषित समाज के नेता थे जननायक कर्पूरी ठाकुरः मंत्री
Facebook WhatsApp


– जदयू की ओर से भारत रत्न को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
मोतिहारी। शहर के एक मैरिज हॉल में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोहपूर्वक मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी एवं संचालन  शर्मा नंद सहनी ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सरकर के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार एव पूर्व मंत्री डाॅ. रंजू गीता उपस्थित थी। जिला अध्यक्ष मंजू देवी एवं कार्यकारी अध्यक्ष सह नरकटिया विधायक विशाल कुमार ने कार्यक्रम को संबोधित किया। मंत्री ने कहा की कर्पूरी ठाकुर सिर्फ अति पिछड़ा के नेता नहीं थे, वह हमेशा दलित वंचित शोषित समाज के हित की ही बात करते थे। वे मैट्रिक पास करने के बाद ही  भारत छोड़ो आंदोलन में कूद पड़े।1952 से लेकर 1988 में निधन तक वे लगातार विधायक रहे।

डॉ. रंजू गीता ने कहा कर्पूरी ठाकुर की ईमानदारी के किस्से मशहूर हैं। मुख्यमंत्री रहने के बावजूद उनके पास अपना घर तक नहीं था। जब उनका निधन हुआ, तो उनके पैतृक गांव में उनके पास रहने के लिए एक पक्का मकान नहीं था। कार्यक्रम में प्रो. दिनेश चंद प्रसाद, दीपक पटेल, राज किशोर ठाकुर, देवेंद्र साहनी, बैद्यनाथ भगत,  राजीव कुमार, बृजेश श्रीवास्तव, प्रवक्ता संजीव श्रीवास्तव, बबन कुशवाहा, शोभा सिंह, सरदार मंजीत सिंह, कुणाल पटेल, शहजाद खान, दिनेश गुप्ता,  गोविंद सिंह, बिट्टू सिंह,  वसी अहमद खान इत्यादि लोग उपस्थित थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page