प्रधानमंत्री से सम्मानित मुखिया की पहल पर निकाली गई तिरंगा यात्रा
आदापुर। प्रखंड क्षेत्र के चर्चित मुखिया जितेन्द्र कुमार सिंह के द्वारा 26 जनवरी को देखते हुए शनिवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। उक्त तिरंगा यात्रा मुखिया ने गत वर्ष प्रधानमंत्री से मिले सम्मान को लेकर निकाला। पंचायत में बुनियादी सुविधाएं, सड़क, नाला, जैसे विकास कार्यों में अति सराहनीय कार्य के लिए उन्हे सम्मान मिला था। लिहाजा हजारों की संख्या में पंचायत के लोग, पंचायत के सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, शिक्षक एवं छात्र छात्राएं हाथों तिरंगा लिए महापुरूषों की महिमा का व्याख्यान करते दिखे। इस अवसर पर मुखिया के सहयोगी सुनिल कुमार सिंह, चांद मोहम्मद सहित कई अन्य रैली में सभागिता निभाई।

