महिला के शरीर में छुपाई गई शराब देख पुलिस भी रह गई दंग

महिला के शरीर में छुपाई गई शराब देख पुलिस भी रह गई दंग
Facebook WhatsApp


– नेपाली शराब के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार
रक्सौल। शराबबंदी के बाद शराब तस्कर हर दिन तस्करी के नये तरीको का इजाद कर रहे है। ऐसा ही एक मामला जिले के हरैया थाना क्षेत्र में पकड़ा गया है। जहां पुलिस ने एक महिला तस्कर को गिरफ्तार कर शराब तस्करी के अनोखे तरीके का खुलासा किया है।

दरअसल हरैया थाना की पुलिस ने गश्ती के दौरान नेपाल की ओर से आ रही एक महिला को देखा। जिसका शरीर असामान्य रूप से फूला (मोटा) दिख रहा था, जिससे पुलिस को संदेह हुआ। महिला पुलिस अधिकारियों ने जब उसे रोककर पूछताछ की, तो वह घबराने लगी। शक गहराने पर जब महिला पुलिसकर्मियों ने उसकी तलाशी ली, तो महिला के कपड़ों के भीतर से नेपाली शराब की बोतलें निकलने लगी।

यह देख महिला पुलिस भी दंग रह गई। उक्त  महिला तस्कर ने अपने शरीर के चारों ओर 25 पीस नेपाली कस्तूरी शराब की बोतलों को बांध रखा था, ताकि बाहर से देखने पर वह केवल मोटी दिखाई दे। पुलिस के अनुसार, जैसे ही तलाशी शुरू हुई, उसके शरीर से शराब की बोतलें निकलने लगीं।

हरैया थाना पुलिस ने बरामद शराब को विधिवत जब्त कर लिया है और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने महिला के खिलाफ मद्यनिषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page