नगर निगम की स्वच्छता बड़ी प्रमुखता: महापौर

नगर निगम की स्वच्छता बड़ी प्रमुखता: महापौर
Facebook WhatsApp


– वार्ड संख्या 1 की साफ-सफाई का निरीक्षण कर लोगों से की बातचीत
मोतिहारी। नगर निगम  क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 01 के चैलाहां चौक एवं अन्य मोहल्लों में महापौर प्रीति कुमारी के द्वारा साफ-सफाई कार्य का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मोहल्लावासियों से संवाद कर साफ-सफाई व्यवस्था की वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त की।

उन्होने उपस्थित वार्ड जमादार एवं संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि निगम एवं एजेंसी द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे सफाई कर्मियों की संख्या के अनुरूप उनके कार्य की नियमित एवं प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करें।   स्पष्ट रूप से कहा कि यदि एजेंसी द्वारा सफाई कर्मियों की संख्या में किसी प्रकार की कटौती की जाती है, तो संबंधित एजेंसी के विरुद्ध  कार्रवाई की जाएगी। महापौर ने कहा कि स्वच्छता नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। फलस्वरूप किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त योग्य नहीं होगी। उन्होंने आम नागरिकों से भी स्वच्छता बनाए रखने में निगम को सहयोग करने की अपील की।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page