पुलिस ने नकली डीजल-पेट्रोल बनाने के फैक्ट्री का किया भंडाफोड़

पुलिस ने नकली डीजल-पेट्रोल बनाने के फैक्ट्री का किया भंडाफोड़
Facebook WhatsApp


-छापेमारी मे 3800 लीटर नकली तेल व केमिकल बरामद, एक गिरफ्तार

पूर्वी चंपारण।जिले में नकली डीजल-पेट्रोल के अवैध कारोबार का बड़ा खुलासा हुआ है। हरसिद्धि थाना पुलिस ने सुगौली थाना क्षेत्र अंतर्गत छपवा हरसिद्धि मुख्य मार्ग पर कांटी फैक्ट्री के पास स्थित एक गोदाम में छापेमारी कर नकली ईंधन बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है।

छापेमारी के दौरान गोदाम के अंदर नकली डीजल-पेट्रोल बनाने का काम धड़ल्ले से चल रहा था।पुलिस ने मौके से लगभग 3800 लीटर नकली डीजल, 30 से 35 लीटर केमिकल, डीजल तैयार करने वाले उपकरण, कई ड्रम, पाइप और अन्य सामान बरामद किया है। इस दौरान एक व्यक्ति को मौके से गिरफ्तार किया गया है।

हालांकि उसका नाम और पता अब तक सत्यापित नहीं हो सका है। इस विशेष छापेमारी अभियान का नेतृत्व प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष ऋषभ कुमार ने किया। छापेमारी टीम मे अपर थानाध्यक्ष संतोषी कुमारी, दारोगा अविनाश कुमार सहित दर्जनों की संख्या में सशस्त्र पुलिस बल मौजूद शामिल रहे। छापेमारी के दौरान पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया।

जिससे अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोग फरार न हो सकें। पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह अवैध धंधा काफी समय से गुप्त रूप से संचालित किया जा रहा था। नकली डीजल-पेट्रोल को आसपास के ग्रामीण और शहरी इलाकों में खपाने की योजना थी। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि इसके पीछे एक संगठित गिरोह सक्रिय है, जिसकी कड़ियां जिले के बाहर तक जुड़ी हो सकती हैं। बरामद नकली डीजल, केमिकल और उपकरणों को हरसिद्धि थाना लाया गया है। जहां उनका विधिवत सत्यापन और जांच की जा रही है।

वहीं गिरफ्तार व्यक्ति से गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि इस पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।
पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आवश्यक धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कारवाई की जाएगी।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page