अरेराज में वसंत पंचमी पर उमड़ा श्रद्धालुओ का सैलाब

अरेराज में वसंत पंचमी पर उमड़ा श्रद्धालुओ का सैलाब
Facebook WhatsApp

-डेढ लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने सोमेश्वरनाथ का किया जलाभिषेक

मोतिहारी। प्रसिद्ध सोमेश्वर नाथ महादेव मंदिर अरेराज बोल बम ,हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान रहा।  शुक्रवार अहले सुबह से पवित्र नदियो के जल से सोमेश्वरनाथ महादेव का जलाभिषेक के लिए उमड़ी श्रद्धालुओ की भीड़ को देखते हुए मेला दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व मंदिर पुजारी ने पंचमुखी महादेव के प्रथम पूजन व श्रृंगार के बाद रात्रि 3 बजे ही भक्तो के दर्शन के लिए पट को खोल दिया।

पट खुलते ही श्रद्धालु जल, फूल बेलपत्र से महादेव को जलाभिषेक कर धन्य हुए। .श्रद्धालुओ के बेहतर सुबिधा को लेकर मंदिर प्रबंधन व प्रशासन द्वारा उत्तम प्रकाश, ब्रेकेटिंग,सीसीटीवी कैमरा, खोया पाया कक्ष, शुद्ध पेयजल, स्वाथ्य व अलाव की व्यवस्था की गई थी। जबकि महिला व पुरुष भक्तो के लिए अलग अलग प्रवेश-निकास की व्यवस्थ की गई थी।  

मंदिर नियंत्रण कक्ष में उपस्थित दंडाधिकारी सीओ उदय कुमार, बीडीओ आदित्य दीक्षित,आरओ विनोद पांडेय, थानाध्यक्ष प्रत्याशा कुमारी रात्रि से ही तैनात रहकर भीड़ को नियंत्रण करने में जुटे दिखें।  एसडीओ  सह प्रशिक्षु आईएएस अंजली शर्मा ने बताया की मेला में आने वाले श्रद्धालुओ को बेहतर सुविधा के लिए प्रशासन तत्पर है। 

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page