रैयतों को सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी ने दी सर्वे प्रक्रिया की जानकारी

रैयतों को सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी ने दी सर्वे प्रक्रिया की जानकारी
Facebook WhatsApp

, 

-वंशावली और खतियान सत्यापन की जिम्मेदारी अमीन को सौंपी

हरसिद्धि। प्रखंड क्षेत्र के हरपुर राय पंचायत अंतर्गत दनही राजस्व ग्राम स्थित प्राथमिक विद्यालय दनही में विशेष सर्वे अभियान के तहत खानापूरी कार्य को लेकर आमसभा का आयोजन किया गया। सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी विवेक कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में खतियान के सत्यापन और सर्वे की आगामी प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई।

साथ ही खतियान का सत्यापन कार्य भी हुआ। बैठक में जानकारी दी गई कि मंगलवार से राजस्व ग्राम में खानापूरी का कार्य शुरू किया जाएगा। इस दौरान सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी विवेक कुमार ने उपस्थित रैयतों और ग्रामीणों को विशेष सर्वे अभियान के उद्देश्य, खानापूरी की प्रक्रिया और इसके महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सर्वे कार्य के दौरान भूमि से संबंधित दस्तावेजों, खतियान और वंशावली का सही तरीके से सत्यापन किया जाएगा, ताकि जमीन के रिकॉर्ड को दुरुस्त किया जा सके।

इस राजस्व ग्राम में वंशावली सत्यापन और खतियान से संबंधित कार्य को पूरा करने के लिए सर्वे अमीन सुभाष कुमार को अधिकृत किया गया है। बैठक में अमीन सुभाष कुमार ने भी ग्रामीणों को आगे होने वाली सर्वे प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने रैयतों से अपील की कि वे अपने जमीन से संबंधित आवश्यक कागजात और पारिवारिक वंशावली के साथ सर्वे कार्य में सहयोग करें, ताकि प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारू तरीके से पूरा किया जा सके।

आमसभा में शिव प्रसाद चौधुर , कमल किशोर चौधुर, संजय चौधुर , कोदयी ठाकुर, विक्रमा राम, प्रसाद राम, शिवनाथ राम, सोनू राम, लक्ष्मण चौधरी, विकास मित्र जयराम, भीम राम, राजू सिंह, मनोज सिंह, नवल किशोर पांडेय, निर्भय पांडेय, अवधेश राय, जलेश्वर प्रसाद और बशिष्ठ चौधरी सहित बड़ी संख्या में रैयत एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page