ग्रामीण बैक के मैनेजर का कमरे में मिला फंदे से लटकता शव

ग्रामीण बैक के मैनेजर का कमरे में मिला फंदे से लटकता शव
Facebook WhatsApp


पूर्वी चंपारण।जिले के रामगढ़वा थाना क्षेत्र में उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक का शव उनके किराए के घर में फंदे से लटका मिला है। मृत जितेंद्र कुमार  ूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूहै जो मूल रूप से पकड़ीदयाल प्रखंड के बड़कागांव के निवासी थे। घटना की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी व्याप्त है।आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है।

जानकारी के अनुसार मृतक जितेंद्र कुमार सुगौली प्रखंड के करमवा रघुनाथपुर स्थित उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक की शाखा में प्रबंधक के पद पर तैनात थे। वे अपनी पत्नी, साली और दो छोटी बेटियों के साथ रामगढ़वा में एक किराए के मकान में रहते थे।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जितेंद्र कुमार का अपनी पत्नी के साथ पिछले कुछ समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि मानसिक तनाव और घरेलू कलह के कारण उन्होंने यह आत्मधाती कदम उठाया है।

पुलिस के अनुसार अब तक कमरे से कोई सुसाइड नोट नही मिला है। रामगढ़वा थाना की पुलिस ने कमरे को सील कर जांच शुरू कर दिया है,और शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में लगी है ताकि घटना का पटाक्षेप किया जा सके।

रामगढ़वा थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और किसी भी निष्कर्ष पर पहुँचना अभी जल्दबाजी होगी। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारण का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मृतक की पत्नी, साली और अन्य परिजनों से पूछताछ कर रही है।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page