अधिकारी एवं कर्मी राज्यस्तरीय बेस्ट इलेक्ट्राॅल आवार्ड-2025 से होंगे सम्मानित

अधिकारी एवं कर्मी राज्यस्तरीय बेस्ट इलेक्ट्राॅल आवार्ड-2025 से होंगे सम्मानित
Facebook WhatsApp

बेस्ट इलेक्ट्राॅल आवार्ड से सम्मानित होंगे डीडीसी सहित कई पदाधिकारी व कर्मी
– 25 जनवरी को पटना में आयोजित कार्यक्रम में मिलेगा  प्रशस्ति पत्र
मोतिहारी। भारत निर्वाचन आयोग के मार्गदर्शन में बिहार निर्वाचन विभाग द्वारा आयोजित   राज्यस्तरीय बेस्ट इलेक्ट्राॅल आवार्ड-2025 से होंगे सम्मानित होंगे। 16 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर  जिले के अधिकारियों एवं कर्मियों का चयन किया गया है।

यह सम्मान समारोह 25 जनवरी 2026 को पूर्वाह्न 10ः30 बजे अधिवेशन भवन, सिंचाई भवन परिसर, पटना में आयोजित किया जाएगा।  जिसमें निर्वाचन प्रक्रिया में उत्कृष्ट, नवाचारी एवं प्रभावी कार्य के लिए चयनित अधिकारियों को पुरस्कार राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे।

इस जिले से प्रदीप कुमार, उप विकास आयुक्त,  शिवानी शुभम, अनुमंडल पदाधिकारी, चकिया, अनुराग आदित्य, प्रखंड विकास पदाधिकारी, संग्रामपुर, मुकेश कुमार, प्राचार्य, प्राथमिक विद्यालय बरेवा, ढाका सह बीएलओ को नामित किया गया है। चुनाव में उल्लेखनीय योगदान के लिए उपरोक्त लोग सम्मानित किये जायेंगे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page