निजी विद्यालय कमजोर वर्ग के बच्चों का हर हाल में करे एडमिशन : जिलाधिकारी

निजी विद्यालय कमजोर वर्ग के बच्चों का हर हाल में करे एडमिशन : जिलाधिकारी
Facebook WhatsApp



मोतिहारी। जिलाधिकारी  सौरभ जोरवाल की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित उनके कार्यालय कक्ष में शिक्षा विभाग की हुई बैठक में जिलाधिकारी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया है। निर्देश के आलोक में  शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के तहत प्रस्वीकृति प्राप्त निजी विद्यालयों में कमजोर वर्ग एवं अलाभकारी समूह के छात्रों का शैक्षिक वर्ष 2026-27 में ज्ञान दीप पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन नामांकन प्रक्रिया कार्य की गति दिलाना होगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रस्वीकृति प्राप्त निजी विद्यालय इसमें किसी भी तरह की आनाकानी नहीं कर सकते और निर्धारित कोटा के अनुसार (25प्रतिशत) बच्चों का नामांकन हर हाल में करना ही होगा। उन्होने
अलाभकारी समूह के संदर्भ में बताया कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग सहित अल्पसंख्यक समूह के वैसे बच्चे जिनके माता-पिता वैधानिक अभिभावक की वार्षिक आय 1 लाख रुपये तक हो। वहीं कमजोर वर्ग के बच्चों से   सभी जाति, समुदाय के बच्चे जिनके माता-पिता की वार्षिक आय 2 लाख रुपए से कम हो।
   

विद्यालय में नामांकन के समय बच्चे की आयु 1 अप्रैल 2026 के आधार पर 6 वर्ष  होनी चाहिए। छात्रों का पंजीकरण ज्ञानदीप पोर्टल के माध्यम से 31 जनवरी 2026 तक किया जा सकता है। उन्होने  स्पष्ट निर्देश दिया गया कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के तहत प्रस्वीकृति प्राप्त निजी विद्यालय यदि कमजोर वर्ग के बच्चों का नामांकन लेने में आनाकानी करते हैं तो उनके पंजीकरण को रद्द करने की कार्रवाई सुनिश्चित करेंगेक।  सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि नियमित तौर पर नामांकन/पंजीकरण की प्रगति का अनुश्रवण करें।  निजी विद्यालय मनमाने ढंग से नई ड्रेस एवं नई किताब कॉपी के लिए बच्चों पर दबाव बनाते हैं, जिसकी सही ढंग से जांच करते हुए वैसे विद्यालयो के संचालको के  विरुद्ध सभी जरूरी कार्रवाई की करेंगे।  
इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी  राजन कुमार गिरी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिाकरी  एवं समग्र शिक्षा, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, आदि संबंधित सभी अधिकारी मौजूद थे।

– 26 जनवरी की तैयारियों की डीएम ने की  समीक्षा    
डीएम ने (गणतंत्र दिवस) के अवसर पर आयोजित किये जाने वाले समारोह की तैयारी की समीक्षा की। वहीं निर्देश दिया गया कि सभी आवश्यक तैयारियां यथा-झांकी, झंडोतोलन, प्रेक्षागृह में संध्या 04 बजे से आयोजित किये जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम की पूरी तैयारी ससमय सुनिश्चित कर लेने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त जिला अंतर्गत विद्यालयों में अष्ठिापित एवं अधिष्ठापन, स्मार्ट क्लास एवं आईसीटी  लैब का नियमित अनुश्रवण का निर्देश दिया। विद्यालयों को शिक्षक उपस्थिति, छात्रो की उपस्थिति एवं अन्य संचालित गतिविधियों की प्रतिवेदन प्रेषित करने के उद्देश्य से उपलब्ध कराये गये टैबलेट के रजिस्ट्रेशन की स्थिति की समीक्षा की गई। वहीं निर्देश दिया   कि यथाशीघ्र शत-प्रतिशत टैबलेट का रजिस्ट्रेशन पूर्ण करा लें।

उन्होने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में शत् प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जबकि पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप 2024-25 एवं 2025-26 के लिए प्राप्त आवेदनों का ससमय सभी स्तरों से सत्यापन कराने का निदेश दिया। असैनिक संभाग अन्तर्गत सभी योजनाओं का विभागी नियमानुकूल कार्रवाई करते हुए   कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page