मोतिहारी में 24 जनवरी को होगा जाॅब कैंप का आयोजन
पूर्वी चंपारण। जिला नियोजनालय, परिसर में आगामी 24 जनवरी प्रात:11 बजे से एक दिवसीय जॉब कैंप सह कैरियर मार्गदर्शन कैम्प का आयोजन किया जायेगा। इसकी जानकारी देते जिला सूचना व जनसंपर्क पदाधिकारी ने बताया कि जॉब कैम्प में सिन्दूजा माइक्रो क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा भाग लेगी।उक्त कंपनी टीसीओ पद के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेगी।इन पदों के लिए योग्यता 12 वीं पास रखी गई है।इसके लिए अभ्यर्थी को बाइक और ड्राइविंग लाइसेंस होना आवश्यक है।अभ्यर्थी की आयु सीमा पुरुष 18-30 वर्ष निर्धारित है। जॉब का कार्यस्थल पूर्वी चम्पारण, मुजफ्फरपुर एवं बेतिया में होगा और मानदेय 14000 से 16000 प्रतिमाह निर्धारित किया गया है।
साथ ही आवास , इंसेंटिव,पीएफ,मेडिकल, फ्यूल इत्यादि का खर्च भी दिया जायेगा। इस जॉब कैंप मे कुल 150 रिक्त पदों पर भर्ती की जायेगी। इच्छुक अभ्यर्थी अपने रिज्यूम बॉयोडाटा, मूल प्रमाणपत्रों, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, फोटो के साथ जिला नियोजनालय के परिसर में आयोजित रोजगार कैम्प में प्रातः 11:00 उपस्थित हो सकते हैं।

