नगर निगम के नए आयुक्त का निगम पार्षदों ने स्वागत किया
-प्रत्येक वार्ड में प्रतिवर्ष सवा सौ करोड़ की योजनाओं के होंगे कार्य
– शहर की साफ सफाई प्राथमिकताओं में शामिलः आयुक्त
मोतिहारी। मोतिहारी नगर निगम के नये आयुक्त आशीष कुमार का उप मेयर डॉ. लाल बाबू प्रसाद के नेतृत्व में उनके कार्यालय कक्ष में स्वागत किया गया। जानकारी उपमेयर ने दी है। बताया है कि
नये आयुक्त के दिशा निर्देश पर स्वच्छता के क्षेत्र में तेज गति से काम होगा। आयुक्त ने भरोसा दिलाया है कि स्वच्छता और नाला की सफाई, उड़ाही पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उप महापौर
ने कहा है कि नगर आयुक्त आशीष कुमार पटना की तरह यहां के सभी वार्डों में प्रति वर्ष 1- 1 करोड़ का काम अवश्य हो। पटना की पद्धति अतिशीघ्र मोतिहारी में लागू होगा। कोशिश रहेगी कि मोतिहारी में कम से कम सवा-सवा सौ करोड़ रुपए के काम हो।
उक्त अवसर पर निगम पार्षद संघ के अध्यक्ष संजू निषाद ने कहा कि सभी 46 निगम पार्षद मजबूती से विकास के काम में सहयोग करेंगे। इस अवसर पर मो. कलाम,अनंत कुमार झा,राजेश राम,रोचक झा,विजय चौधरी,अंकित सिंह,संतोष कुमार सिंह,सुधीर श्रीवास्तव,सत्यप्रकाश कुमार,धीरज जायसवाल,प्रभात कुमार,संजय कुमार,विनय सिंह,मो.शकील, शिशु श्रीवास्तव, जय सिंह, मुजाहिद आलम, मनीष कुमार, रामबाबू यादव, राकेश सिंह, अंकित कुमार,सहित अनेक पार्षद उपस्थित थे।

