बिहार सरकार ने मंत्रियों को जिलों का सौंपा प्रभार, सम्राट चौधरी को मिली पटना की जिम्मेदारी

बिहार सरकार ने मंत्रियों को जिलों का सौंपा प्रभार, सम्राट चौधरी को मिली पटना की जिम्मेदारी
Facebook WhatsApp

पटना। बिहार सरकार की मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग ने जिला कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष सह प्रभारी मंत्री का मनोनयन किया है। इसके साथ ही मनोनयन से संबंधित पूर्व के सभी अधिसूचना को तत्काल प्रभाव से विलोपित कर दिया गया है।इसके साथ ही नए मंत्रियों को उनके जिलों में प्रभारी मंत्री सह अध्यक्ष जिला कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति मनोनीत किया है, जिनमें उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पटना जिला का प्रभारी मंत्री बनाया गया है, जबकि उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को मुजफ्फरपुर और भोजपुर का प्रभारी मंत्री बनाया गया है।

जारी अधिसूचना के अनुसार विजय कुमार चौधरी को पूर्वी चंपारण और नालंदा। विजेंद्र प्रसाद यादव को वैशाली और सारण। श्रवण कुमार को समस्तीपुर और पूर्णिया। मंगल पांडे को दरभंगा और पश्चिमी चंपारण। डॉक्टर दिलीप जायसवाल को भागलपुर और गयाजी। अशोक चौधरी को सीतामढ़ी, शिवहर और जहानाबाद। लेशी सिंह को मधुबनी और मधेपुरा।

मदन सहनी को सुपौल और खगड़िया। राम कृपाल यादव को कैमूर। संतोष कुमार सुमन को औरंगाबाद। सुनील कुमार को रोहतास और लखीसराय। मोहम्मद जमा खान को किशनगंज और शेखपुरा। संजय सिंह टाइगर को बांका। अरुण शंकर प्रसाद को बेगूसराय। सुरेंद्र मेहता को कटिहार। नारायण प्रसाद को गोपालगंज। रमा निषाद को बक्सर। लखेंद्र कुमार रोशन को अररिया। श्रेयसी सिंह को नवादा। डॉक्टर प्रमोद कुमार को सहरसा और सिवान। संजय कुमार को मुंगेर। संजय कुमार सिंह को जमुई और दीपक प्रकाश को अरवल का प्रभारी मंत्री बनाया गया है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page