श्रीमद्भागवत कथा को लेकर निकली कलश यात्रा
सुगौली। प्रखण्ड क्षेत्र के पँजिअरवा गांव में गुरुवार को श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ और व्रज उत्सव का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ।इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
गाजे-बाजे के साथ निकली कलशयात्रा में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा।पहले पूरे गांव का भ्रमण किया।इसके बाद बूढी गंडक नदी के बर्दियाही घाट पर पूजन-अर्चन कर जल भरी की गई।कथा वाचक हर्षवर्धन जी महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना करा कर जल बोझी कराई।पुनः कलश यात्रा यज्ञ स्थल पहुंची।जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश स्थापना की गई।
इस दौरान भगवान का जयकारा लगाया जा रहा था।गांव से गुजर रही शोभा यात्रा का गांव वासियों ने श्रद्धालुओं का अभिनंदन कर रहे थे।यज्ञ के मुख्य यजमान बिरजभूषन मिश्रा,रमन झा,पमी भगत,के साथ अन्य कई गणमान्य अपने पत्नी के साथ शामिल थे।शोभा यात्रा के दौरान वर्तमान मुखिया अशोक पासवान,पूर्व मुखिया राजेन्द्र यादव,जोखू पासवान,संतलाल साह,अनिल भगत,नन्दलाल पासवान,विष्णु यादव,रामशरण यादव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे।
समिति के सदस्यों ने बताया कि यह कार्यक्रम सामाजिक सौहार्द,आध्यात्मिक चेतना और धार्मिक संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।कार्यक्रम को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में उत्साह देखा जा रहा है।वही महायज्ञ में कल से शाम 6 बजे से प्रवचन शुरू होगा।आयोजन समिति के अनुसार कथा का शुभारंभ शुक्रवार से होगा।अयोध्या धाम के प्रसिद्ध कथावाचक संत लाडले हर्षवर्धन महाराज प्रतिदिन शाम 6 बजे से शाम रात्रि 10 बजे तक श्रीमद्भागवत महापुराण के दिव्य प्रसंगों का विस्तृत वर्णन करेंगे।

