राज दरभंगा की महारानी कामसुन्दरी का निधन

राज दरभंगा की महारानी कामसुन्दरी का निधन
Facebook WhatsApp

दरभंगा। दरभंगा राज परिवार की महारानी कामसुंदरी देवी का निधन 96 साल की उम्र में सोमवार को हो गया।सोमवार को उन्होंने अपने राज परिसर स्थित कल्याणी निवास में अंतिम सांस ली।उनके निधन से दरभंगा समेत पूरे मिथिला क्षेत्र में शोक की लहर है।

महारानी कामसुंदरी देवी दरभंगा के प्रसिद्ध महाराजा कामेश्वर सिंह की तीसरी और अंतिम पत्नी थीं। दोनों की शादी 1940 के दशक में हुयी थी।महाराजा कामेश्वर सिंह की पहली दो पत्नियां महारानी राजलक्ष्मी और महारानी कामेश्वरी प्रिया पहले ही इस दुनिया से विदा ले चुकी थीं। ऐसे विरासत में कामसुंदरी देवी राज परिवार की वरिष्ठ सदस्य थीं।

महारानी कामसुंदरी देवी सामाजिक और परोपकारी कामों के लिए जानी जाती थीं। उन्होंने अपने पति महाराजा कामेश्वर सिंह की स्मृति में “महाराजाधिराज कामेश्वर सिंह कल्याणी फाउंडेशन” की स्थापना की थी। इस फाउंडेशन के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सेवा से जुड़े कई कार्य किए जाते रहे हैं।आज भी इस संस्थान में दुर्लभ ग्रंथ उपलब्ध हैं।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page