तुरकौलिया मे शराब पार्टी करते आठ युवक को पुलिस ने शराब के साथ पकड़ा

तुरकौलिया मे शराब पार्टी करते आठ युवक को पुलिस ने शराब के साथ पकड़ा
Facebook WhatsApp



तुरकौलिया। तुरकौलिया स्कूल चौक स्थित एक घर मे छापेमारी कर पुलिस ने शराब पार्टी करते हुए आठ युवक को पकड़ा है। साथ ही पुलिस ने शराब पार्टी से अंग्रेजी शराब के तीन बड़ी बोतले भी बरामद किया है। पकडे गए युवकों मे स्कूल चौक के जयप्रकाश सिंह के पुत्र अमरेश कुमार, पिपरिया के महेन्द्र साहनी के पुत्र रंजय कुमार, बलही के विनोद कुमार सिंह के पुत्र पंकज कुमार, नयका टोला के रामप्रवेश सिंह के पुत्र कुंदन कुमार, मठवा के हरेंद्र सिंह के पुत्र अमित कुमार, राजाराम पुल के रविन्द्र सिंह के पुत्र नीरज कुमार व मधुबनी जिला के धेपुरा के हिरा पासवान के पुत्र विश्वभंर पासवान शामिल है।

थानाध्यक्ष उमंशकर मांझी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि स्कूल चौक स्थित अमरेश अपने घर मे शराब पार्टी कर रहा है। दारोगा वरुण कुमार, चौकीदार रंजन पासवान, चौकीदार कमलेश राय सहित पुलिस बल को भेजा। जहाँ पुलिस बल को देख अमरेश के घर से युवक भागने लगे। उपरोक्त आठ युवकों को पुलिस खदेड़कर पकड़ी। जाँचपरान्त मामला दर्ज कर पकडे गए युवकों को जेल भेज दिया गया।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page