रक्सौल में भीजी राम जी’ कार्यशाला संपन्न: अब मनरेगा की जगह मजदूरों को मिलेगा 125 दिन का रोजगार 

रक्सौल में भीजी राम जी’ कार्यशाला संपन्न: अब मनरेगा की जगह मजदूरों को मिलेगा 125 दिन का रोजगार 
Facebook WhatsApp

रक्सौल। भाजपा रक्सौल संगठन जिला द्वारा भीजी जी राम जी” विकसित भारत भी जी राम अभियान के निमित्त एक महत्वपूर्ण जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष  अशोक पांडेय ने की, जबकि मंच का कुशल संचालन जिला महामंत्री  अजय पटेल द्वारा किया गया।

​इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बिहार भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष  सरोज रंजन पटेल और स्थानीय विधायक  प्रमोद कुमार सिन्हा उपस्थित रहे, जिन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यशाला का विधिवत शुभारंभ किया।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष ने केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा में किए गए क्रांतिकारी बदलावों की जानकारी दी। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार ने भी जी राम जी’ के माध्यम से ग्रामीण भारत को सशक्त बनाने का नया मार्ग प्रशस्त किया है। अब बिचौलियों का खेल पूरी तरह खत्म हो गया है और मजदूरी सीधे बैंक खातों में जा रही है।

उन्होंने बताया कि अब इसके अधिनियम के तहत क्रियान्वित किया जा रहा है, जिसमें ग्रामीण परिवारों को अब साल में 100 दिन के बजाय 125 दिन के रोजगार की कानूनी गारंटी दी गई है।

​विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने कहा कि 

श्रमिकों के मानदेय में वृद्धि की गई है, जिससे रक्सौल के हजारों गरीब परिवारों की आय बढ़ेगी। नए कानून के तहत अब ग्रामीण परिवारों को साल में 100 की जगह 125 दिन के रोजगार की कानूनी गारंटी मिलेगी।

रक्सौल का प्रत्येक कार्यकर्ता अब गांव-गांव जाकर इस ऐतिहासिक कानून और 125 दिन की रोजगार गारंटी के बारे में गरीबों को जागरूक करेगा।”

कार्यशाला में मुख्य रूप से जिला महामंत्री  भरत सिंह,  रामएकबाल प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष  लालबाबू सिंह, श्रीमती अनुराधा शर्मा , किसान मोर्चा अध्यक्ष शैलेंद्र यादव सहित रक्सौल संगठन जिला के सभी मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष एवं सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में ‘विकसित भारत’ के संकल्प को पूरा करने की शपथ ली।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page