अपराध मुक्त व उद्योग युक्त बिहार बनाना हमारा उद्देश्य:सम्राट चौधरी

अपराध मुक्त व उद्योग युक्त बिहार बनाना हमारा उद्देश्य:सम्राट चौधरी
Facebook WhatsApp

-31 मार्च तक संपूर्ण बिहार होगा नक्सली मुक्त

-सीताराम सिंह संघर्षशील एवं ऊंची सोचवाले व्यक्ति थे

मोतिहारी। मधुबन प्रखंड क्षेत्र के कृष्णा नगर पंचायत के बंजरिया गांव में रविवार को बिहार विभूति सीताराम सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए बिहार के उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार को अपराध मुक्त व उद्योग युक्त करने के संकल्प को दोहराया। उन्होंने कहा कि 31 मार्च तक बिहार नक्सली मुक्त हो जाएगा। अपराधी या तो मारे जाएंगे या जेल के अंदर होंगे। बिहार प्रगति के पथ पर चल पड़ा है

बुढीगंडक व गंडक के सर्वेक्षण का कार्य आरंभ हो चुका है। सड़कों की जाल बिछाई जा रही है। नौजवानों के रोजगार के लिए युवा कौशल विभाग की स्थापना कर दी गई है तथा उद्योगों की स्थापना के लिए सरकार भूमि की तलाश कर रही है। उद्योग के लिए सुगमता से ऋण प्राप्ति के उपाय किए गए हैं। बिहार में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सीतामढ़ी में मां जानकी जन्म स्थल पर 100 करोड़ की लागत से मंदिर का निर्माण कार्य आरंभ किया जा रहा है। अयोध्या से सीतामढ़ी तक राम जानकी पथ का निर्माण कार्य चल रहा है।

इस अवसर पर उन्होंने स्वर्गीय सीताराम सिंह व्यक्तित्व की चर्चा करते हुए कहा कि वे संघर्षशील व विकसित सोच के राजनीतिज्ञ थे।उन्होने अपने पुत्रो को उसी पदचिन्हो पर चलने की सलाह दी। जिसका अनुसरण ये सभी कर रहे है। वही सांसद राधा मोहन सिंह व पूर्व सांसद रमादेवी ने उनके व्यक्तित्व कृतित्व की प्रशंसा करते हुए उन्हें राष्ट्रवादी सोच एवं कुशल राजनीतिज्ञ की संज्ञा दी।

मौके संस्मरण वाचन भगवान सिंह महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर वीरेंद्र कुमार सिंह ने किया,वही उनके जयेष्ठ पुत्र पूर्व मंत्री सह स्थानीय विधायक राणा रणधीर सिंह ने मंचासीन अतिथियों का स्वागत किया।

इसके पूर्व सीताराम सिंह प्रेरणा स्थल पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा का भी आयोजन हुआ,साथ ही सीताराम सिंह सेवा ट्रस्ट के द्धारा उनकी पुत्री डा.कामनी सिंह के द्धारा विशाल नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जहां बड़ी संख्या में पहुंचे लोगो का स्वास्थ जांच किया गया।

मौके पर विधायक कृष्णा नंदन पासवान, लालबाबू गुप्ता, श्याम बाबू यादव, प्रमोद कुमार विधान पार्षद अनिल शर्मा, महेश्वर सिंह,पूर्व विधायक सुनील मनी तिवारी, राणा रत्नाकर मदन साह सहित बड़ी संख्या में जन प्रतिनिधि व आमलोग उपस्थित रहे।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page