राम मंदिर परिसर में नमाज पढ़ने की कोशिश, हिरासत में लिया गया शख्स

राम मंदिर परिसर में नमाज पढ़ने की कोशिश, हिरासत में लिया गया शख्स
Facebook WhatsApp

अयोध्या। अयोध्या के राम जन्म भूमि मंदिर परिसर से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। व्यक्ति नमाज पढ़ने की कोशिश कर रहा था। मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने उसे पकड़ लिया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पकड़े गए व्यक्ति की पहचान कश्मीर निवासी अहमद शेख के रूप हुई है। मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने उसे रोका तो वह कथित तौर पर संप्रदाय विशेष के नारे लगाने लगा, जिसके बाद मौके पर मौजूद सुरक्षा बलों ने उसे तत्काल हिरासत में ले लिया।

हालांकि, इस मामले पर जिला प्रशासन की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। वहीं राम मंदिर ट्रस्ट ने भी पूरे प्रकरण पर अभी कोई बयान नहीं जारी किया है। फिलहाल व्यक्ति को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page