सोमनाथ स्वाभिमान पर्व 2026 के अवसर पर शिवालयों में जलाभिषेक

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व 2026 के अवसर पर शिवालयों में जलाभिषेक
Facebook WhatsApp


-सांसद ने नरसिंह बाबा मंदिर में स्थापित महादेव सहित अन्य शिवालयों में पहुंचकर किया पूजा अर्चना

मोतिहारी। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व 2026 के अवसर पर सांसद राधा मोहन सिंह ने नरसिंह बाबा मंदिर प्रांगण स्थित शिवालय में पूजा अर्चन किया। इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि जनवरी 1026 में गजनी के महमूद ने सोमनाथ मंदिर पर आक्रमण कर मंदिर को ध्वस्त कर दिया था। वर्ष 2026 में इस आस्था और सभ्यता के महान प्रतीक पर किए गए बर्बर आक्रमण के 1000 वर्ष पूरे हो रहे हैं। सोमनाथ की इसी एक हजार वर्षों की सहनशीलता, पुनरुत्थान और निरंतरता को रेखांकित करने के लिए इस वर्ष को हम सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के रूप में मनाएंगे।  

1026 का आक्रमण तीन दिन (8, 9 और 10 जनवरी) तक चलता रहा। इस हृदयविदारक आघात को याद करते हुए और सोमनाथ की अखंडता को नमन करते हुए आज हमने भी नरसिंह बाबा मंदिर प्रांगण स्थित शिवालय में शिव मंत्र का जाप किया। जबकि इन तीन दिनों में अपने पास के शिवालयों में मंत्र जप में भाग लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सोमनाथ मंदिर में सहस्र संकल्प यात्रा का आयोजन होगा, जो पूरे वर्ष सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के रूप में मनाया जायेगा।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page