दस हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
पीपराकोठी। स्थानीय थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जीवधारा बाजार से दस हजार के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त हथियाही गांव निवासी कमल मुखिया का पुत्र शंकर मुखिया है। जिसे पुलिस ने जीवधारा बाजार से धर दबोचा है।
छापेमारी का नेतृत्व थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार कर रहे थे। छापेमारी दल में एसआई शशिभूषण कुमार, पंकज कुमार, राजकुमार चौरसिया मौजूद थे। पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि विधिवत गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

