एसएसबी 47वीं बटालियन ने की मानवीय पहल,कड़ाके की ठंढ में किया निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन
रक्सौल। भीषण शीतलहर और अत्यधिक ठंड के बीच सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 47वीं बटालियन ने एक बार फिर अपनी सामाजिक प्रतिबद्धता का परिचय दिया है। लिहाजा वाइब्रेंट विलेज योजना के अंतर्गत सीमावर्ती भरतमई गांव में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। मेडिकल सिविक एक्शन कार्यक्रम भरतमई मंदिर के समीप आयोजित किया गया, जिसे बटालियन के कमांडेंट (मेडिकल) डॉ. निशि कान्त के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में ह्यसीह्ण कंपनी, धूपवाटोला द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वयं डॉ. निशि कान्त ने की। इस अवसर पर सहायक कमांडेंट सचिन जवानों के साथ मिलकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुरुषों, महिलाओं, बुजुर्गों एवं बच्चों सहित 150 से अधिक ग्रामीणों ने निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार का लाभ उठाया।

