बिहार राज्य 32वीं बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता का सांसद ने किया उद्घाटन

बिहार राज्य 32वीं बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता का सांसद ने किया उद्घाटन
Facebook WhatsApp

टूर्नामेंट को ऐतिहासिक बनाने में नहीं होगी कोई कमी : सांसद

मोतिहारी। 32 वीं बिहार राज्य जूनियर बालक/बालिका बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता का उद्घाटन सांसद सह पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने किया। उक्त अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि बिहार के विभिन्न जिले से आए बालक बालिका खिलाड़ियों का बापू की कर्म भूमि पर स्वागत करता हूं। टीमों के कोच, मैनेजर, विभिन्न जिले से आए खेल तकनीकी पदाधिकारी, सभी खेल संघ के जिला सचिव, पटना से चलकर आए भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ के संयुक्त सचिव सह बिहार के सचिव गौरी शंकर को भी बधाई दिए। उन्होंने कहा कि आपने इस प्रतियोगिता को मोतिहारी में करने का निर्णय लिया, इसके लिए भी धन्यवाद। श्री सिंह ने कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि इस प्रतियोगिता को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने में कोई भी कमी नहीं होगी।

मुझे पूर्ण विश्वास है कि इस प्रतियोगिता के आधार पर चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व कर गोल्ड मेडल लाकर पूरे बिहार का मान सम्मान बढ़ाने का काम करेंगे। बिहार के सचिव गौरीजी को हम आश्वासन देते हैं कि भविष्य में कोई भी बड़ा से बड़ा आयोजन राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर का टूनार्मेंट चंपारण की धरती पर जब भी आयोजित की जाएगी, काफी सफल आयोजन के रूप में जाना जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देखरेख में खेल और खिलाड़ियों का चौमुखी विकास हो रहा है। खिलाड़ियों को रेलवे में नौकरी भी दी जाएगी। भारत की मिट्टी से उपजा हुआ खेल है और इस खेल में भी 6 अर्जुन अवॉर्डी खिलाड़ी हुए, जो इस देश के राष्ट्रपति के द्वारा सम्मानित किए गए।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page