स्वास्थ्य सेवा में एस.एम. नेट टीम कुशलता के साथ कर रहे कार्य: डीएम

स्वास्थ्य सेवा में एस.एम. नेट टीम कुशलता के साथ कर रहे कार्य: डीएम
Facebook WhatsApp


– आपात स्थितियों से निपटने के लिए रहे तैयार  
– एसएम. नेट, यूनिसेफ, की वार्षिक समीक्षा सह कार्ययोजना कार्यक्रम

मोतिहारी। आईएमआई हॉल में जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल की अध्यक्षता में एसएम. नेट, यूनिसेफ,  की वार्षिक समीक्षा सह कार्ययोजना को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर  जिलाधिकारी ने कहा कि पूर्वी चम्पारण के एस.एम. नेट टीम स्वास्थ्य क्षेत्र में  नियमित टीकाकरण, संस्थागत प्रसव, प्रसव पूर्व जांच सहित पोलियो, एईएस, कोरोना, बाढ पूर्व तैयारी सहित आपातकाल में यूनिसेफ हमेशा कुशल सहयोगी के रूप में कार्य करती रही है।

उन्होंने एस.एम. नेट के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए नये उर्जा के साथ भविष्य में कार्य के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सिविल सर्जन, डाॅ. रवि भूषण श्रीवास्तव, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, डाॅ. एस.एन. सत्यार्थी, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, डाॅ. शरत् चन्द्र शर्मा, आई.एम ए. के डा.आशुतोष शरण, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, ठाकुर विश्वमोहन,

जिला मूल्यांकन एवं अनुश्रवण पदाधिकारी, मो. अमानुल्लाह, आई.सी.डी.एस. की निधि कुमारी, डाॅ. कुमार अमृतांशु, डब्लू.एच.ओ. के एस.एम.ओ. डाॅ. मनोज कुमार तुमाराडा, जे.एस.आई. की सुश्री गुंजन, पीरामल के मुकेश कुमार, यू. एनडीपी के रूपेश कुमार मिश्रा, पीसीआई के राजेश नाथ तिवारी, चाई के चन्दन कुमार, आयुष चिकित्सक संघ के डाॅ. मनीष कुमार सहित एसएम नेट, यूनिसेफ के बीएमसी गण उपस्थित थे। बैठक का संचालन एसएमसी डाॅ. धर्मेन्द्र कुमार ने किया। इसके पूर्व  जिलाधिकारी ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यकम की शुरूआत किया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page