18 जनवरी से होगा जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन
– बिहार के कई जिलो के खिलाड़ी लेंगे भाग
– विजेता टीम को नकद एक लाख, उपविजेता को मिलेंगे 50 हजार
– 18 से 25 जनवरी तक टूर्नामेंट का होगा आयोजन
पहाड़पुर। एलसीसी नोनेया की एक महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को नोनेया मखनिया के खेल मैदान में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि 18 से 25 जनवरी तक जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा।
टूर्नामेंट के अध्यक्ष रौशन कुशवाहा ने बताया की लगातार 10 वर्षाे से लक्की क्रिकेट क्लब द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में शानदार क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है।
सीजन 2026 के इस टूर्नामेंट में 8 टीम भाग ले लेगी। जिसमे मोतिहारी, बेतिया, गोपालगंज, समस्तीपुर, छपरा, सीवान, औरंगाबाद और मुजफ्फरपुर की टीमे शामिल होगी। विजेता टीम को एक लाख रुपये व उप विजेता को एकावन हजार की राशि प्रदान की जाएगी।
इस अवसर पर राजा बाबू ध्रुप प्रसाद, राकेश कुशवाहा, मुन्ना ठाकुर, चन्देश्वर कुमार, विकास कुशवाहा, रमेश भरद्वाज, अर्जुन बैठा, तरुण कुमार, रवि कुमार, विनय कुमार, सोना लाल यादव, रौशन दास, अशोक कुमार सहित अन्य शामिल थे।

