तुरकौलिया नयका टोला में आगलगी, तीन भाईयों का घर जला
-तीन मवोशी की झुलसने से मौत,आधा दर्जन मवेशी इलाजरत
तुरकौलिया। तुरकौलिया पश्चिमी पंचायत के वार्ड 7 स्थित नयका टोला गांव में आग लगने से तीन भाइयों का फूसनुमा घर जलकर राख हो गये। वहीं दो बकरी एक गाय का बच्चा जलकर मर गया है। चार गाय भी आग के चपेट में आ गई। जिनका इलाज चल रहा है।
पीड़ित भाइयो में गौरीशंकर सिंह, हरिचंद्र सिंह और विनोद सिंह है। बताया जाता है कि तीनों भाई का परिजन खाना खा कर जले घर के बगल में बने नए घर में सो गए। देर रात्रि अचानक तेज लपटे उठ रही थी। आवाज सुनकर विनोद सिंह बाहर आकर देखे तो आग घर को पूरी तरह आगोश में ले लिया था। बड़े भाई गौरीशंकर सिंह ने हिम्मत जुटाया और घर मे बंधे मवेशियों को बाहर निकलने में जुट गए।
जहां चार गायों को निकालने में सफल रहे। वही दो बकरी और एक गाय का बच्चा झुलस कर मर गया। घर में रखे अनाज सहित अन्य सामान पूरी तरह जलकर राख हो गये। सूचना पर फायर ब्रिगेड की छोटी गाड़ी पहुंची। आग इतनी भयंकर था कि जिला मुख्यालय से भी एक फायर बिग्रेड की गाड़ी मंगाना पड़ा, तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका।

