दत्तक गृह में पल रही 3 वर्षीय चुलबुल मुंबई दम्पति की बनी पुत्री

दत्तक गृह में पल रही 3 वर्षीय चुलबुल मुंबई दम्पति की बनी पुत्री
Facebook WhatsApp


-एसडीएम ने चुलबुल को दंम्पति को किया सुपूर्द
मोतिहारी। मुख्यालय अंतर्गत  विशिष्ट दत्तकग्रहण संस्थान में दत्तकग्रहण समारोह के आयोजन के अवसर पर एक बालिका चुलबुल कुमारी (काल्पनिक नाम), उम्र- 3 वर्ष लगभग  को अनुमंडल पदाधिकारी, सदर  के द्वारा भावी दत्तक माता-पिता को सौंपा गया।
बालिका के भावी माता-पिता मुंबई के निवासी हैं। इस विशिष्ट अवसर पर सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई,  बाल संरक्षण पदाधिकारी एवं विशिष्ट दत्तकग्रहण स्ंस्थान के कर्मीगण उपस्थित थे।

इस वर्ष का यह पहला बच्चा है, जिसे दतकग्रहण हेतु सौंपा गया। वर्तमान में 0-6 वर्ष के आयुवर्ग के 09 शिशु विशिष्ट दत्तकग्रहण स्ंस्थान, मोतिहारी में आवासित हैं। दत्तकग्रहण के इच्छुक कोई भी दंपति केन्द्रीय दतकग्रहण संसाधन प्राधिकरण के पोर्टल पर अपना निबंधन कराकर बच्चा गोद ले सकता है।

केन्द्रीय दतकग्रहण संसाधन प्राधिकरण भारत सरकार अन्तर्गत देशीय एवं अन्तर्देशीय सभी प्रकार के गोद लेने की प्रक्रिया का अनुश्रवण हेतु नामित संस्था है, जिसकी देख-रेख में दतकग्रहण की प्रक्रिया जिला स्तर पर विशिष्ट दत्तकग्रहण संस्थान एवं जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा पूर्ण की जाती है।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page