पंचायत समिति की सामान्य बैठक में पीएचईडी के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित
– गांव के विकास के लिए कई योजनाओ के चयन पर लगी मुहर
हरसिद्धि। प्रखंड मुख्यालय के सभागार में पंचायत समिति की सामान्य बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख जानकी देवी ने की। बैठक में प्रखंड क्षेत्र के सभी मुखिया एवं पंचायत समिति सदस्यों ने भाग लिया। इस बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।अलबत्ता पीएचईडी विभाग का कोई भी पदाधिकारी उपस्थित नहीं हुआ, फलस्वरूप पंचायत समिति सदस्यों द्वारा निंदा प्रस्ताव लाया गया, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया।
बैठक के दौरान सभी जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने पंचायतों में विकास योजनाओं का चयन कराया। मुखिया अभिषेक कुमार ने प्राथमिक विद्यालय रामशाला के लिए विद्यालय भवन निर्माण की मांग संबंधित विभाग से किया। जबकि मुखिया रामजन्म पासवान ने पंचायत कृतपुर में विद्यालय भवन निर्माण एवं शिक्षकों की कमी को दूर करने की मांग की। पंसस सरफराज राय ने अतिपिछड़ा वर्ग के लिए विद्यालय खोलने की मांग रखी। वहीं कई जनप्रतिनिधियों ने राशन की मामला उठाया, गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले को राशन नहीं मिलता, जो सुखी संपन्न लोग हैं। उन्ही को इसका लाभ दिया जा रहा है।
लिहाजा पूरे मामले की जांच की मांग की गई। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी गुलशन कुमार, अंचल अधिकारी अरविंद कुमार, शिक्षा विभाग, थाना अध्यक्ष सह डीएसपी रिषभ कुमार एवं स्वास्थ्य विभाग से डॉ. सुनील कुमार बाल विकास परियोजना से पदाधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में मुख्य रूप से मुखिया कस्तूरी खान, रामजन्म राम, राजकुमार राम, भागीरथ कुशवाहा, ममता देवी, कलावती देवी, दशरथ सिंह आदि के अलावे पंसस विजय कुशवाहा, दिनेश पटेल, प्रदीप यादव, कन्हैया प्रसाद, शिवजी यादव, ब्रजकिशोर यादव, सुगांती देवी, शैलेन्द्र कुमार, मुस्तकीम अंसारी, हसन राजा सुभासनी देवी, रिजवाना खातुन, वासीमा खातून, गीता देवी ने भागीदारी निभाई।

